डॉक्टर वल्लभ भाई कथीरिया का गौ सेवा पर संबोधन - राजकोट में विशाल गौ चेतना जागरण सम्मेलन 6 अप्रैल को
रिपोर्ट : डॉ. आर. बी. चौधरी
4 अप्रैल, 2019 ;राजकोट ( गुजरात)
भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के प्रेस एवं मिडिया सेल के सदस्य मित्तल खेतानी ने अवगत कराया है कि 6 अप्रैल 2019 को राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के प्रथम अध्यक्ष डॉ. वल्लभभाई कथीरिया का राजकोट शहर में विशाल सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में गुजरात के गौशाला/ पांजरापोल प्रतिनिधियों से लेकर पशु प्रेमियों की एक बड़ा ही महत्वपूर्ण संगम का होगा जहां प्रदेश में गौ सेवा संवर्धन एवं विकास के कई ज्वलंत मुद्दों की चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर डॉक्टर कथीरिया का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक खेतानी का कहना यह भी है कि यह कार्यक्रम गुजरात ही नहीं संपूर्ण देश के गौशाला/ पांजरापोल प्रतिनिधियों एवं गौशाला/पांजरापोल कर्मियों के लिए एक बहुत बड़े गर्व की बात है। इस कार्यक्रम के आयोजन से देश भर के गौ सेवा में लीन लोगों को एक अपार ऊर्जा एवं उत्साह मिलेगा । उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर गुजरात के प्रख्यात देवर्षि त्याग वल्लभ स्वामीजी, स्वामीं परमात्मानंद सरस्वती जी और अन्य संतो- महंतों के विशेष आशीर्वचन कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम आत्मीय विश्वविद्यालय,योगी धाम,कालावाड़ रोड, राजकोट में 6 अप्रैल 2019 को 8:30 बजे आरंभ होगा और 12:30 बजे तक चलेगा। अधिक जानकारी के लिए 982421999/99246 03600/94272 07868/99099 71116 संपर्क किया जा सकता है।
*****

Comments
Post a Comment